
शिवा ढाबा में आग लगने का मामला: वैल्यू प्लस प्राइवेट लिमिड के मालिक, डिस्ट्रीब्यूटर व सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर स्थित सबली बाईपास के पास शिवा ढाबे में लगी आग के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऐसी बेचने वाली कंपनी के मालिक, डिस्ट्रीब्यूटर और सेल्समेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। Cबताया जा रहा है कि ऐसी फटने के कारण ही ढाबे में आग लगी थी और जिससे दो करोड़ रुपए का नुकसान हो गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव रामपुर निवासी शाकुल शर्मा का हाईवे नो पर सबली बाईपास के पास शिवा ढाबा है। उसने 30 मई 2024 को हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित न्यू आलोक कॉलोनी में वैल्यू प्लस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से ऐसी खरीदा था। आरोप है कि डिस्ट्रीब्यूटर व उसके सेल्समैन ने मानकों के विपरीत अधिक लाभ लेने के लालच में उसे ऐसी बेचा था। 11 अक्टूबर की रात लगभग 1:30 बजे ऐसी फटने से उसके ढाबे में जबरदस्त आग लग गई और देखते ही देखते दो करोड़ का नुकसान हो गया। तहरीर के आधार पर कंपनी के मालिक, डिस्ट्रीब्यूटर व सेल्समेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता लेकर आए हैं दिवाली स्पेशल ऑफर, आसान किस्तों पर सामान उपलब्ध: 9897333733






























