हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ डिपो ने कावड़ियों की सुविधा को देखते हुए विशेष तैयारियां पूरी कर ली है. हरिद्वार से कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए पर्याप्त बसों की संख्या हापुड़ रोडवेज ने की है. इसके लिए 50 कांवड़ियों का जत्था पूरा होते ही हरिद्वार के लिए बस भेजी जाएगी. एआरएम संदीप नायर ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर से भी काफी कावड़िए जल उठाते हैं. ऐसे में शिवरात्रि से एक-दो दिन पहले बृजघाट जाने वाले कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ जाती है जिसके लिए अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा. कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित हापुड़ रोडवेज ने कड़े प्रबंध किए हैं. बताते चलें कि 27 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. 14 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होगी.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

श्रध्देय स्व.श्री राज कृपाल जी को शत्-शत् प्रणाम


























