
ग्राम भारती में हुआ शिशु वाटिका आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज ग्राम भारती, पिलखुवा हापुड़ में शिशु वाटिका आचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का प्रारंभ सुधा बाना (क्षेत्रीय शिशु वाटिका संयोजिका), धर्मवती (जिला शिशु वाटिका प्रमुख), कमल कुमार (ग्राम भारती प्रकल्प प्रमुख) एवं प्रधानाचार्य विकास पुण्डीर द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में शिशु वाटिका क्या है? विद्यालयों में शिशु वाटिका क्यों आवश्यक है? उक्त विषय पर सुधा बाना ने बताया कि शिशु वाटिका में शिक्षा खेल एवं गतिविधि आधारित होनी चाहिए। इसी समय बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जानी चाहिए। संस्कार युक्त शिक्षा ही विद्या भारती के विद्यालयों का पहला लक्ष्य है।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में धर्मवती ने शिशु वाटिका की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं, 14 कार्यक्रमों एवं क्रियाकलापों जैसे- विज्ञान के प्रयोग, चित्र पुस्तकालय, कलाशाला आदि को गतिविधियों के माध्यम से बहुत ही सरल शब्दों में समझाया एवं कार्यशाला में उपस्थित सभी आचार्य बन्धु/ बहिनों का मार्गदर्शन किया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838
























