👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिमला पुलिस ने जनपद हापुड़ के गढ़ थाना क्षेत्र में दबिश देकर बृजघाट निवासी सर्वेश देवी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस सर्वेश देवी को अपने साथ शिमला ले गई। हिमाचल पुलिस के हापुड़ पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के रोहडू थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले एक सुनार की दुकान में करीब 70 हजार रुपए के आभूषण की चोरी हुई थी। ब्रजघाट निवासी सर्वेश देवी पत्नी सुशील कुमार पर चोरी का आरोप था। रोहडू पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसके बाद शनिवार को पुलिस जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पहुंची और सर्वेश देवी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























