शौर्य संचलन का हापुड़ में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। बजरंग दल गीता जंयती पर्व को शौर्य दिवस के रुप में मनाता है।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के करीब गणवेशधारी स्वयंसेवक रविवार की सुबह एसएसवी इंटर कालेज परिसर में एकत्र हुए और भारत माता के उद्घोष के साथ नगर में शौर्य संचलन शुरु हुआ। शौर्य संचलन कदम ताल के सात तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़-दिल्ली रोड होते हुए एसएसवी इंटर कालेज पहुंचा औऱ विश्राम किया। शौर्य संचलन का नगर के विभिन्न मार्गों पर महिलाओं व पुरुषों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























