
शौर्य फाउंडेशन ने छात्रों को वितरित की पाठ्य सामग्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में स्थित श्रीभागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार को शौर्य फाउंडेशन की ओर से छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में शौर्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को कॉपी, पेन और अन्य अध्ययन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रखें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
आशुतोष शर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार बेहद जरूरी है और इसी उद्देश्य से शौर्य फाउंडेशन समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने बताया कि संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को अनुशासन और नियमित अध्ययन की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने पाठ्य सामग्री मिलने पर खुशी जताई और संस्था का आभार व्यक्त किया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





























