हापुड़,अशोक तोमर(ehapurnews.com ):थाना हापुड़ देहात में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए धर्मगुरुओं, मौलवियों, ग्राम प्रधानों, सभासदों व थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की थाना प्रांगण में गोष्ठी कर भारत वर्ष में चल रहे लॉकडाउन तथा विश्वव्यापी महामारी करोना के मध्य आगामी पर्वों को सकुशल सम्पन्न करने हेतु भारत सरकार के आदेशों-निर्देशों से अवगत कराते हुए जनसहयोग की अपील की गई ।गोष्ठी में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, सुल्तानपुर के ग्राम प्रधान माजिद, धनौरा प्रधान योगेश्वर त्यागी, खड़खड़ी प्रधान विपिन त्यागी, मुरादपुर प्रधान मनवीर सिंह, सभासद नितिन पाराशर, समाजवादी पार्टी के संजय यादव,असौड़ा से इकबाल हसन, सलाई से शानेआलम,मलकपुर ग्राम प्रधान हरविंदर उर्फ बंटी व गणमान्य लोग व उपस्थित थे।

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996



























