हापुड़ आईआईए चैप्टर के नवनिर्वाचित चेयरमैन शांतनु सिंहल को लखनऊ में मिला नियुक्ति पत्र










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ चैप्टर आईआईए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी गई। शांतनु सिंहल को हापुड़ चैप्टर का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई मिली तथा सचिव पवन शर्मा का कार्यकाल बढ़ाने पर शुभकामनाएं दी गई।
आई आई ए लखनऊ मुख्यालय द्वारा आयोजित की गयी फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में 1 जुलाई 2023 से शुरू होने वाले नए कार्यकाल के अवसर पर गाजियाबाद के उद्यमी एवं आई आई ए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंघल ने आई आई ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के‌ पदभार को संभाला। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने आई आई ए के फ्लैग को एक्सचेंज करके नीरज सिंहल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी और हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंहल ने नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया जिसमे हापुड जिले के उद्यमी विजय शंकर शर्मा को आई आई ए का राष्ट्रीय सचिव बनाया और अशोक छारिया के सीईसी सदस्य पद के कार्यकाल को आगे बढ़ाया।
चेयरमैन शांतनु सिंहल को मिला नियुक्ति पत्र:
हापुड चैप्टर के नये चेयरमैन शांतनु सिंहल को उनका नियुक्ति पत्र दिया गया एवं हापुड़ चैप्टर के सचिव पवन शर्मा के कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया। फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में शामिल हुए अमित मोहन प्रसाद एसीएस एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन (आईएएस) को अशोक छारिया ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं से अवगत कराया। आज से आईआईए के सदस्यों की सहायता के लिए एक टोल फ्री नंबर 18003095455 शुरू किया गया है। साथ ही एक वर्चुअल हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गई है। इस बैठक में विजय शंकर शर्मा, शान्तनु सिंघल, अशोक छारिया, पवन कुमार शर्मा‌ आदि उपस्थित रहे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

🔊 Listen to this हापुड, सीमन ( ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध चाकू एवं अवैध शराब बरामद होने केे मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय…

Read more

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

🔊 Listen to this हापुड, सूवि(ehapurnews.com ): जनपद हापुड के अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) संदीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स
error: Content is protected !!