हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोदीनगर रोड स्थित बिजलीघर बल्लन लाइन कर्मी के रूप में तैनात था 3 दिन पहले एक उपभोक्ता से बातचीत की ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। बातचीत के अनुसार उपभोक्ता के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिसकी एवज में उपभोक्ता से 10 हजार रुपए मांगे गए। इसके बाद उपभोक्ता ने 8 हजार रुपए देने की बात कहीं, जिस पर बल्लन ने कहा कि पहले भी जब चोरी पकड़ी गई थी तो सिफारिश कराना भारी पड़ गया। जब विभाग ने तीस हजार रुपए जुर्माना वसूला था।
जबकि वह 15 हजार रुपए में ही मामला दबाने की बात कह रहा है। दोनों के बीच हुई लंबी बातचीत की ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि जांच के बाद संविदा कर्मी बल्लन को हटा दिया गया है और विभागीय जांच भी जारी है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099


























