
शहजाद अली जिला सचिव एवं सलाहकार नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने शहजाद अली जिला सचिव एवं सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम द्वारा की गई।
अब्दुल कयूम ने इस अवसर पर कहा कि शहजाद अली जिला सचिव एवं सलाहकार संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार के लिए काम करेंगे। इस कदम का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है।
इस नियुक्ति कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रदेश सचिव अब्दुल वहाब, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष वारिस धौलाना जिला प्रवक्ता नसीम अकील फैसल नईम शारदा परवेज मोहसिन अनीश शकील युवा जिला उपाध्यक्ष जाहिद मोनिश खान मीडिया प्रभारी शामिल थे।
महिला विंग से जिला अध्यक्ष अनीता और महिला जिला उपाध्यक्ष शमा परवीन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




























