हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव बासतपुर में एक किशोर की मौत होने से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के साथ मारपिटाई की गई जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरु की। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
मामला शुक्रवार का जब सात वर्षीय प्रशांत को बेसुध हालत में एक युवक उसके घर लेकर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि किशोर के शरीर पर चोट के कई निशान थे। बालक के परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पुलिस को 112 पर सूचना मिली की गांव बासतपुर में एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और जांच में जुट गई है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























