हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिखेड़ा के पास एक ट्रक और जुगाड़ की टक्कर होने से एक सात वर्ष की बच्चे की मौत हो गई जबकि हादसे में 5 लोग घायल हो गए। बता दें कि दिल्ली के दक्षिणपुरी के निवासी रवि कुमार शुक्रवार को अपनी पत्नी रजनी, सात साल की बच्ची वर्षा, सुनीता, महेंद्र, गाजियाबाद के निवासी डोली, राजेश देवी के साथ गढ़ में आयोजित अपने रिश्तेदार के यहां जुगाड़ में सवार होकर दिल्ली से आ रहे थे। जैसे ही जुगाड़ गांव सिखेड़ा के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक ट्रक ने जुगाड़ को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 7 साल की वर्षा की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205





























