हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार को सात और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग बेचैनी और बढ़ गई है। जनपद हापुड़ की तहसील हापुड़ से छह कोरोना संक्रमित मरीज तथा तहसील धौलाना के कस्बा पिलखुवा से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से आज हापुड़ में कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या सात हो गई। (ehapurnews.com)
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार अशोक नगर पिलखुवा से एक महिला तथा विद्यानगर स्वर्गाश्रम रोड हापुड़ से एक महिला व मजीदपुरा गली नंबर-6 से एक ही परिवार के पांच सदस्य केरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस बढ़कर 90 हो गए हैं। अब तक 101 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं। (ehapurnews.com)
R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:
































