👁 0 views Views
हापुड़: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ताश से हार जीत करने के एक ठिकाने पर छापा मारकर सात आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से एक हजार रुपए नकद व ताश बरामद की है। यह ठिकाना इन्द्र गढ़ी की गली नम्बर- 7 में चल रहा था।
पुलिस ने एक सूचना पर इन्द्रगढ़ी की गली नम्बर-7 में छापा मारा और ताश से हार जीत कर रहे सात लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी अरुण, सुन्दर, सुनील, पिंटू, अनिल, बिजेंद्र हैं। पुलिस ने ताश व हजारों रुपए नकद बरामद किए हैं।




























