
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में मल्टी लेवल वाहन पार्किंग बनाने की तैयारी है। ऐसे में जर्जर भवनों को ध्वस्त कर मल्टी लेवल वाहन पार्किंग बनाई जाएगी जिससे पार्किंग की समस्या का समाधान होगा। डीएम ने मंगलवार को एसआईआर कार्य का निरीक्षण करने के बाद पालिका परिसर का दौरा किया था और उन्होंने परिसर स्थित जर्जर भवनों को देखा उन्हें ध्वस्त करने के निशान बनवाए। कुल सात भावनों को ध्वस्त करने की तैयारी है जिसके बाद यहां मल्टी लेवल वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी गई है।
कस्तूरबा स्कूल के आसपास के भवनों को ध्वस्त कराकर छात्रों के लिए खेल मैदान भी बनाया जाएगा। फिलहाल जर्जर भवन में महिला थाना चल रहा है जिसे दूसरे भवन में शिफ्ट किया जाएगा। मल्टी लेवल पार्किंग बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
डीएम ने डायट भवन से लेकर पुराने जिला पंचायत कार्यालय तक पुराने पांच भावनों को चिन्हित कराया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उनकी जांच कर कर ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए। कुल सात भावनों को चिन्हित किया गया जिन्हें ध्वस्त किया जाएगा और यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।






















