👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के दुर्गा मंदिर में शुक्रवार से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंम हुआ जहाँ बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जो गढ़ के कोने-कोने से होकर गुजरी. इस दौरान भक्त भक्ति रस में डूब गए.
कथा प्रवक्ता आचार्य श्री विनीत महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत सुनने से प्राणी को भक्ति प्राप्त होती है और भक्ति से ही मनुष्य को मुक्ति मिलती है. इसलिए तीर्थ व धर्म स्थल गढ़मुक्तेश्वर में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को इस आयोजन में पधारकर भागवत सुन भगवान का गुणगान अवश्य करना चाहिए. इस अवसर पर गढ़-गँगा के समस्त भक्तगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.
































