सेवा भारती के कार्यकर्ता सेवा निधि संग्रह अभियान लक्ष्य को पूरा करने मे जुटे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सेवा भारती के सेवा निधि संग्रह अभियान के मात्र दो दिन बचे हैं, सेवा भारती की टीम निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने मे जुटी है। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला कारयकारणी सदस्य सत्येंद्र गौड एडवोकेट ने जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, जैन मिलन के कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, जैन पक्षी औषधालय के महामंत्री राजीव जैन, रवीन्द्र कुमार गुप्ता (बैंक वालो),आकाश जैन (वर्धमान कम्प्यूटर),विकास जैन, योगेश कुमार कसेरे से सम्पर्क कर उनसे सेवा निधि संग्रह की तथा उसकी रसीद उन्हें प्रदान की। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा तथा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों के लिए खुले मन से आर्थिक सहयोग करने की अपील की। सेवा के सभी कार्य समाज के सहयोग से ही चल रहे हैं।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761

























