👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में नियमों की अनदेखी कर प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला नजर आया हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास जहां राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर कुछ शरारती तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। आग लगने के बाद काला धूआं इलाके को प्रदूषित करने लगा जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया। यहां से गुजर रहे लोगों के स्वास्थ्य पर जहरीली हवा बेहद खतरनाक असर डाल रही है। आग लगने की वजह से पैसे खर्च लगाए गए पेड़ पौधे भी झुलस गए। ऐसे में एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी।





























