
हापुड़ डिपो में तैनात तीन संविदा चालकों की सेवा समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन विभाग के अधिकारियों ने तीन महीने से बिना बताए ड्यूटी से गायब चल रहे तीन संविदा चालकों की सेवा को समाप्त कर दिया है। लापरवाह आठ संविदा चालकों और एक परिचालक को नोटिस जारी किया है। हापुड़ रोडवेज डिपो का विभिन्न रूटों पर संचालन होता है। ऐसे में तीन संविदा चालक सुरेंद्र वर्मा, कुलदीप व प्रवीण कुमार पिछले तीन महीने से बिना बताए ड्यूटी से गायब चल रहे थे जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा को समाप्त कर दिया है।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464































