👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड पर स्थित काली मंदिर के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देख लोगों के होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। सुबह के समय सड़क पर टहल रहे लोगों की नजर काली मंदिर के पास एक व्यक्ति के शव पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मृतक के पैर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093































