👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव चक लठीरा से लापता हुए एक युवक का शव गांव रामपुर-न्यामतपुर मार्ग पर स्थित गन्ने के खेतों में मिला. उसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि गांव चक लठीरा निवासी बाबूराम रविवार की सुबह अचानक लापता हो गया जिसे परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हुआ. सोमवार की दोपहर बाबूराम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749






























