हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव इकलेंडी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
गुरुवार की सुबह जानकारी मिली की 58 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र रोहताश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि मृतक का अपराधिक इतिहास भी है। ऐसे में रंजिश की बात भी सामने आ रही है।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065






























