👁 0 views Views
ब्रजघाट में युवक की लाश मिलने से सनसनी
हापुड़, सीमन/ मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शुक्रवार की सुबह गंगा किनारे सत्य प्रकाश के घाट के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
आपको बता दें कि लाश की सूचना सभासद चिंटू शर्मा ने पुलिस को दी जिसके बाद ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























