भाजपा की मंथन बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओ का पहुंचना शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के गढ़ रोड स्थित दयाल रीजेंसी में शनिवार को होने वाली भारतीय जनता पार्टी के विस्तारकों की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने पहुंच ना शुरू कर दिया है।बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र ,कानपुर क्षेत्र और ब्रज क्षेत्र के सभी विस्तारक मौजूद रहेंगे तथा मुख्य अतिथि की भूमिका में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया व तीनों क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष भी रहेंगे।भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने किया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत भी उपस्थित थे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























