
यूपी बोर्ड की प्रैक्टीकल परीक्षा के प्रपत्र भेजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा के प्रथम चरण के आयोजन की तैयारी यूपी बोर्ड ने पूरी कर ली है। इसके लिए 9504 परीक्षकों नियुक्ति की गई है। परीक्षकों के नियुक्ति पत्र तथा प्रायोगिक परीक्षा संबंधी प्रपत्र यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों से जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दिए गए हैं। प्रथम चरण में 10 मंडलों के सभी जनपदों में 23 से 31 जनवरी के मध्य होने वाली प्रायोगिक परीक्षा तिथि के संबंध में। जानकारी विद्यालयों एवं परीक्षकों को देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समन्वय बनाकर तय तिथि पर परीक्षा कराई जा सके।
बोर्ड संचिव भगवती सिंह ने 15 जनवरी तक सभी प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षकों को उपलब्ध कराने के निर्देश सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों को दिए हैं। प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षार्थियों को पहली बार अंक एप के माध्यम से पोर्टल पर दिए जाएंगे। इसका परीक्षण बोर्ड ने अपने 11 उप सचिवों को विद्यालयों में भेजकर एप के माध्यम से पोर्टल पर सफलता 5 पूर्वक अंक प्रदान करके कर लिया है। एप पर अंक, अपनी उपस्थिति और प्रधानाचार्य एवं आंतरिक परीक्षक के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रायोगिक परीक्षकों को फ्लो चार्ट दिया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























