हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद न्यायालय हापुड़ में बुधवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय हापुड़ में प्रभारी जनपद न्यायाधीश, जनपद न्यायालय हापुड़ की अध्यक्षता में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्रीमति लवली जायसवाल की देखरेख में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हापुड़ द्वारा किया गया। संगोष्ठी में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। हिन्दी दिवस को मनाये जाने के संबंध में सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा विस्तृत रुप से अपने अपने विचार रखे गये। संगोष्ठी की संचालक श्रीमति छाया शर्मा द्वारा बताया गया कि वैश्विक स्तर पर विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष की 10 जनवरी को मनाया जाता है।
सिविल जज (सी०डि०) प्रथम / प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ द्वारा हिंदी भाषा को रोजगार से जोड़ने का आवहान करते हुए कहा गया कि प्यारे मित्रों लक्ष्य बनाओ, ऐसा एक मुकाम हो, दुनिया सारी हिंदी बोले, नेता हिंदुस्तान हो । श्री विकास कुमार सिविल जज (सी०डि०) द्वितीय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सौम्या भारद्वाज द्वारा एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश, श्री कमलेश कुमार एवं अपर जिला जज श्री उमाकांत जिंदल एवं अपर जिला जज श्री मृदुल दुबे द्वारा अपने अपने विचार देते हुए कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है इसे हमें अपने अन्दर संजोना चाहिये और हिन्दी बोलने में हमें हिचक नहीं होनी चाहिए हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो करीब दुनिया के 25 बड़े देशों में बोली जाती है और दुनिया के करीब 80 करोड़ लोगों के द्वारा बोली जाने वाली दुनिया की तीसरी भाषा है। जैसे जैसे हिन्दी जानने और बोलने वाले लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे वैसे विश्व भर की वेबसाइट हिंदी को भी तवज्जो दे रही हैं। ईमेल, ईकॉमर्स, ईबुक, इंटरनेट, एसएमएस एवं वेब जगत में हिंदी को बड़ी सहजता से पाया जा सकता है। हिन्दी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हमारी ‘राष्ट्रभाषा भी है। वह दुनियाभर में हमें सम्मान भी दिलाती है।
कार्यक्रम में अपर जिला जज डा० रीमा बंसल, अपर जिला जज श्रीमति श्वेता दीक्षित, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री इन्द्रजीत सिंह-1, सिविल जज (सी० डि०) द्वितीय, श्री विकास कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति प्रीति मोगा, सिविल जज ( जू०डि०) प्रथम, श्री रवि कुमार, सिविल जज ( जू०डि०) द्वितीय श्रीमति सोनाली रत्ना, सिविल जज ( जू० डि०) एफ.टी.सी. -1 श्री अरुण कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रीमति फरहीन खान, सिविल जज (जू. डि) एफ.टी.सी. – 1, श्रीमति नेहा चौधरी, अपर सिविल जज ( जू०डि०)-1, सुश्री शालिनी त्यागी, अपर सिविल जज ( जू०डि० ) – III, सुश्री ओमश्री चौरसिया एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
























