हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस0एस0वी0 कॉलिज, हापुड में जियोइर्न्फोमेटिक्स विभाग आर0जी0पी0जी0 कॉलिज मेरठ, नेत्रा इन्स्टीटयूट आफ जियोइर्न्फोमेटिक्स, मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलोजीज फाउन्डेशन, नई दिल्ली तथा एस0एस0वी0 कॉलिज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक सेमीनार का आयोजन किया गया।सेमिनार की मुख्य अतिथि डॉ0 दीपशिक्षा शर्मा विभागाध्यक्ष आर0जी0 पी0जी0 कॉलिज मेरठ ने कहा कि नई टैक्नोलॉजी जीआईएस का उपयोग हम समय तथा स्थानिक संबंधो को ज्ञात करने में कर सकते हैं। हम इस नई टेक्नोलॉजी का विज्ञान तथा कला के साथ जोड़ कर सोसियोज्योग्रिकल अध्ययन कर सकते है। डॉ0 सीमा जैन, विभागाध्यक्ष प्राणि विज्ञान, आर0जी0पीजी कॉलिज मेरठ ने कहा कि जीआईएस टेक्नोलॉजी को सीखना चाहिए तथा अपने पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिये क्योंकि आज समय के साथ टेक्नोलॉजी को ग्रहण करना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य वक्ता रविन्द्र नाथ तिवारी, विभागाध्यक्ष, नेत्रा नई दिल्ली ने सीधे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आपके पास मोबाइल फोन है उससे आप बहुत कुछ सीखते है। जीआईएस टेक्नोलॉजी का आज उपयोग सड़कों को निर्माण, भवनों, औद्योगिक यूनिटों व स्मार्टसिटी कैसे बना सकते हैं। सभी जगह उपयोग हो रहा है। डिजीटल इंडिया, आपदा प्रबन्धन आदि में जीआईएस का बहुत उपयोग हो रहा है। छात्र-छात्राओं को जीआईएस डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज तथा सीधे रोजगार मिलने के बारे में विस्तार से बताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 सतीश कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन तथा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सेमिनार की आरगेनाइजिंग सेकेट्री डॉ0 स्वागता बासु ने इस कोलेबोरेशन के अन्तर्गत कार्य करते रहने के लिए आश्वासन दिया। डॉ0 संगीता अग्रवाल, डॉ0 संजय कुमार, डॉ0 मानवेन्द्र सिंह बघेल तथा अन्य विभाग से प्राध्यापकगण उपस्थित रहें। इस सेमीनार में महाविद्यालय के 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यालय बिजली विभाग तथा आई0टी0 विभाग का विशेष सहयोग रहा।





























