
एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
हापुड सीमन (ehapurnews.com):एस.एस. वी कॉलेज हापुङ मे आज ” आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI : आत्मनिर्भर भारत” विषय पर “इंडिया AI – इंपैक्ट समिट 2026” के बैनर तले एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन IIC सेल, केमिस्ट्री एवं बॉटनी विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य नवीन चंद्र सिंह , डॉक्टर संगीता अग्रवाल, डॉक्टर सत्येंद्र पाल सिंह, डॉक्टर ऋषिपाल सिंह, डॉ सुबोध शर्मा आदि ने सामूहिक मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर नवीन चंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को AI के बढ़ते हुए इस्तेमाल तथा उससे जुड़ी हुई सावधानियां एवं अपने अध्ययन में AI का सटीकता से इस्तेमाल करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया l डॉक्टर संगीता अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल अरेस्ट पर अपने विचार प्रकट किया । इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। छात्रा सपना एवं वैशाली ने “AI का परिचय तथा उसका आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान” विषय पर पीपीटी प्रस्तुतिकरण दिया । वहीं छात्रा आशी ने “हेलो वर्ल्ड मीट AI” विषय पर अपनी प्रस्तुति दी । तथा अपने प्रस्तुती में मैसेज दिया ।खुशबू तथा तनु ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक सहयोगी साइंटिस्ट के रूप में इस्तेमाल के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की । नंदिनी ने मेडिकल साइंस और और स्वास्थ्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग तथा विभिन्न बीमारियों जैसे कैंसर डायबिटीज और सर्जरी में हो रहे AI के इस्तेमाल पर पीपीटी के माध्यम से वर्णन किया l अंत में इशिका शर्मा और सनी त्यागी ने पर्यावरण की सुरक्षा तथा प्रदूषण की रोकथाम में हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोगो का वर्णन किया । सभी छात्रों ने AI को अपना साथी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। IIC संयोजक डॉ अनुज कुमार गर्ग ने बताया की दिनांक 16 फरवरी से 20 फरवरी 2020 तक भारत में AI इंपैक्ट Summit 2026 का नई दिल्ली में आयोजन किया जाएगा । उसी के बैनर तले उक्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है । इस ग्लोबल समिट का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 तारीख को विधिवत उद्घाटन किया जाएगा तथा इसमे पूरी दुनिया से अनेकों ग्लोबल लीडर्स,पॉलिसी मेकर्स, इन्वेस्टरस आदि प्रतिभाग करेेंगे। भारत में AI के महत्व को देखते हुए देखते हुए इंडिया AI मिशन 2024 में प्रारंभ किया गया था । भविष्य में भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एवं 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विशेष योगदन रहेगा । ऐसे में यह ग्लोबल समिट कराना भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । इस अवसर पर डॉक्टर सुशील कुमार, डॉ रितु सिंह ,डॉक्टर ऋषिपाल सिंह, डॉक्टर सुबोध शर्मा, डॉक्टर इंदु यादव , डॉ अमित वर्मा, डॉक्टर शालू शर्मा , डॉ गीता , डॉक्टर सरगम , डॉ अतुल गोयल, डॉक्टर सुलभ चिटकारा, डॉक्टर अमित गोयल , श्री कृष्ण पाल अन्य उपस्थित रहे । कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सभी ने अपने विचार प्रकाट किए तथा सक्रिय रूप से परिचरचा में प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ नवीन चंद्र सिंह एवं अध्यापकों द्वारा इनोवेशन एंबेसडर (IA) की ट्रेनिंग पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर इंदु यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























