हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या महाविद्यालय हापुड़ के अंग्रेजी विभाग में ethos सोसायटी के तत्वावधान में ओरिएंटेशन की श्रृंखला में सेमिनार सप्ताह के प्रथम दिन छात्राओं के linguistics & Phonetice के विभिन्न आयामों पर पावर पांइट प्रजेन्टेशन दिया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर अरुणा शर्मा ने भाषा विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा डॉ आभा शुक्ला कौशिक ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए सही उच्चारण की आवश्यकता एवं अभ्यास पर बल दिया। डॉक्टर मीनू कश्यप ने इस विमर्श को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न सुझाव दिए तथा सुधार हेतु निर्देश दिए। मोनी ने फीचर्स ऑफ कनेक्टिड स्पीच और कोमल ने सिमेटिक क्लासीफिकेशन ऑफ वर्ड्स पर अपना पेपर प्रस्तुत किया। अन्य छात्राओं ने भी सेमिनार में सहभागिता तय की इस प्रकार आज के सत्र का समापन हुआ।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























