👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव छपकौली की योगासन खिलाड़ी शुभी सिंह का अहमदाबाद में आयोजित नेशनल योगासन चैम्पियनशिप के लिए प्रतिभाग करने हेतु चयन हुआ है। शुभी सिंह इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नागरिकों ने शुभी सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि शुभी योगासन चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश व जनपद का नाम रोशन करेगी। बता दें कि शुभी सिंह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योगासन में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























