👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):पास के गांव-सिरौंधन में सबला समिति की सदस्य-ऊषा और नेहा जयन्त ने ग्राम प्रधान-उर्मिला की उपस्थिति में मंगलवार को आशा वर्कर को सेफ्टी किट वितरण किया। इसी तरह गांव-टियाला में ग्राम प्रधान-मुकेश कुमार की उपस्थिति में सबला समिति सदस्य-सुशीला और सिमरन ने और गांव-इम्टौंरी में ग्राम प्रधान- सतपाल सिंह की उपस्थिति में सबला समिति सदस्य-शशी,मुनेश कुमारी,दीपा, गीता और सुधा ने आशा वर्करो को सेफ्टी किट वितरण किया। ग्राम प्रधानों ने और गांव के लोगों ने इस कार्य की सहारना की।
इसी के साथ- साथ एक्शन इंडिया व सबला समिति के सदस्य आशा वर्कर को सुरक्षा किट शासन की तरफ से अन्य गाँव मे भी उपलब्ध करने की मांग को रखते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलायेंगे।

































