हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह शुक्रवार को सिंभावली ब्लॉक के बक्सर क्षेत्र में पहुंचे, वहां फैले गंदगी के अंबार को देख पूर्व विधायक ने रोष व्यक्त किया हैं। आसपास के लोगों ने बताया हैं कि काफी समय से यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिस कारण क्षेत्र में हर वक्त बीमारी का डर बना हुआ है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से इस विषय में शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही अधिकारियों की तरफ से नहीं की गई है। लोगों ने पूर्व विधायक गजराज सिंह से वहां एकत्रित गंदगी और कूड़े कचरे को साफ करवाने की मांग की है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने फोन पर अधिकारियों से बात कर वहां एकत्रित गंदगी और कूड़े कचरे को हटवाने के लिए कहा हैं। अधिकारियों ने कहा हैं कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए वहां एकत्रित गंदगी और कूड़े कचरे को जल्द से जल्द हटवाने का काम कराया जाएगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
































