👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव सपनावत निवासी विनोद राणा इन दिनों एशियन गेम्स की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए वह प्रतिदिन 12 घंटे से ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विनोद एशियन गेम्स में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते और अपना परचम लहराने के लिए इस सर्द हवाओं के बीच जमकर पसीना बहा रहे हैं।
आपको बता दें कि विनोद राणा ने कुश्ती, मैराथन, किक बॉक्सिंग, ताईक्वांडो, प्रो रेसलिंग, प्रो बॉक्सिंग आदि में भारत स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक और वर्ल्ड चैंपियनशिप तक खेलों में हिस्सा लेकर कई मेडल जीते हैं। विनोद अब एशियन इंडोर गेम्स की तैयारी में जुट गए हैं।





























