👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के पटना मुरादपुर बिजली घर के पास मंगलवार की भोर में प्लास्टिक के गोदाम में आग का तांडव दिखाई दिया जहां लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। यह गोदाम सभासद फिरोज मलिक के भाई आरिफ मलिक पुत्र रफीक अहमद का है जहां मंगलवार की तड़के भयंकर आग लग गई। आग के तांडव के आगे हर कोई बेबस दिखाई दिया। आग ने इस दौरान विद्युत उपकरण व वाहनों समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम का टीन और एंगल की छत भी पिघल कर लटक गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। देखें किस तरह आग ने जबरदस्त तांडव मचाया।





























