👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गुरुवार को मतदान होने हैं। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। बीएसएफ और सीआरपीएफ की कंपनियों को जगह-जगह तैनात किया गया है। वहीं चुनाव में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए तेलंगाना पुलिस भी जनपद हापुड़ पहुंची जहां नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में संबंधित अधिकारियों ने सुरक्षा बल को दिशा-निर्देश जारी किए। बता दें कि चुनाव में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। बुधवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में तेलंगाना पुलिस को संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























