हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बनारस से लॉकडाउन में अपने घर जनपद हापुड़ के एक गांव रमपुरा आया एक युवक का पाव फिसने से वो नहर में डूब गया जिसकी तलाश लगातार जारी है।
बता दें कि मामला रविवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रमपुरा के पास स्थित नहर में रिंकू अपने दोस्तो के साथ नहाने पहुंचा। 19 वर्षीय युवक का पाव नहर किनारे फिसल गया जिससे वह डूब गया। मौक पर मौजूद लोगों ने काफी रिंकू को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गोताखोंरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। बता दें कि रिकू पुत्र स्वर्गीय भोला सिंह बनारस में कालीन बनाने का काम करता था जो कि लॉकडाउन में अपने घर आया था। युवक की तलाश जारी है
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

































