हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में अपनी दो बेटियों के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला दर्ज कराया है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए व्यक्ति ने थाने में पुलिस को तहरीर दी है। हाफिजपुर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों सगी बहनों की तलाश भी शुरू कर दी है।
व्यक्ति का कहना है कि 30 अप्रैल को उसकी एक विवाहिता और दूसरी अविवाहिता पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। संभावित स्थानों पर तलाशा लेकिन उसके बावजूद भी सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492

































