हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में हापुड़ एसडीएम दिग्विजय सिंह ने क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया के साथ गढ़ रोड पर स्थित गन हाउस में पहुंचकर कारतूसों का सत्यापन किया और जांच की। इस दौरान कुछ कमियां मिलीं जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। दिग्विजय सिंह ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव के चलते निरीक्षण किया गया जहां स्टॉक, बिक्री रजिस्टर की जांच करने के पश्चात आवश्यक निर्देश दिए गए।
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने इस दौरान गन हाउस के संचालक से कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को कारतूस आदि ना दें। बता दें कि निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनी रहे इसी उद्देश्य से अधिकारियों ने गन हाउस का निरीक्षण किया जहां रजिस्टर की जांच कर कारतूसों का सत्यापन किया।
हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…
Read more
























