हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूक्रेन संकट में फंसे हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित कृष्णा नगर के निवासी विकल्प भारद्वाज पुत्र मनोज भारद्वाज के घर मंगलवार को एसडीएम हापुड़ सदर दिग्विजय सिंह पहुंचे। इस दौरान विकल्प के पिता और आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंडित मनोज भारद्वाज ने यूक्रेन संकट में फंसे अपने बेटे को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि यूक्रेन देश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विकल्प भारद्वाज से मंगलवार दोपहर एक बजे टेलीफोन से संपर्क कर वार्ता की गयी। विकल्प भारद्वाज “मांल्दोवा देश में” मिलिट्री के कैंप में विद्यार्थियों के साथ पिछले दो दिन से रह रहे हैं। मनोज भारद्वाज ने कहा कि यूक्रेन देश से मांल्दोवा देश में पहुंचने के लिए विकल्प भारद्वाज सहित विद्यार्थियों को लगभग 150 – 200 किलोमीटर की दूरी में बस वालों ने लगभग एक–एक विद्यार्थियों से मनमाना किराया लगभग 10,000 रुपए वसूला गया।
मनोज भारद्वाज ने मामले की शिकायत जिला आपदा एवं प्रबंधन अधिकारी गजेंद्र सिंह से की। मनोज भारद्वाज ने कहा कि छात्रों को लाना तो रोमानिया था लेकिन उल्टे उन्हें मांल्दोवा देश पहुंचा दिया गया हैं। जबकि “मांल्दोवा देश से रोमानिया के हवाई अड्डे की दूरी लगभग 1,100 किलोमीटर है।
मनोज भारद्वाज ने भारत सरकार से मांग की है कि अभिभावकों के साथ एवं विद्यार्थियों के साथ हो रहे इस शोषण से मुक्ति दिलाई जाए और मांल्दोवा देश में रह रहे सभी विद्यार्थियों को भारत सरकार एवं जिला प्रशासन अपने खर्चे से अविलम्ब स्वदेश लाए। मनोज ने कहा कि पिछले लगभग एक सप्ताह से छात्र बहुत परेशान हैं। शिकायत मिलने के बाद दिग्विजय परिजनों से मिलने पहुंचे और जल्द छात्र को वापस लाने का आश्वासन दिया।
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711























