हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने पन्नापुरी में तीन मकानों में छापा मारा. इस दौरान एक मकान में पेठा रखा हुआ पाया गया जबकि दो ठिकानों पर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल कर मिठाइयां बनाई जा रही थी. एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तीनों ही अवैध तरीके से संचालित है जिनमें से दो घरों में घरेलू सिलेंडरों द्वारा मिठाई बनती हुई मिली. विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
बुधवार को हापुड़ में एसडीएम ने शिकायतों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारा. मोदीनगर रोड के बाद एसडीएम नगर पालिका परिषद हापुड़, फायर विभाग, खाद्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पन्नापुरी पहुंचे और देखा कि रिहायशी इलाके में अवैध फैक्ट्रियां संचालित हैं. तीनों से जब जरूरी कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं सके जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी.
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























