हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाने में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमे एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।
थाना बाबूगढ़ परिसर में समस्याएं सुनी गई। एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह व बाबूगढ़ कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों की समस्याओं को सुना। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि थाना दिवस में चार शिकायतें आई जिसमें एक पुलिस विभाग से जुड़ी थी।
एसडीएम ने मौके पर सभी समस्याओं के निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























