हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसल प्रभावित हो गई जिसका निरीक्षण करने एसडीएम विवेक पहुंचे. गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र के गांवों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई किसानों की फसल भी जल स्तर बढ़ने से बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई है जिसके चलते गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. वहीं एसडीएम का कहना है कि गंगा से सटे खादर क्षेत्र के गांवों की स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है. बीते दिनों पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते गंगा में जलस्तर छोड़ा गया है जिसके कारण खादर क्षेत्र में कुछ जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है जिसके चलते रेड अलर्ट भी जारी हुआ था. वहीं हर स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ चौकियां भी सक्रिय हैं.
फिलहाल गंगा का जलस्तर घट गया है लेकिन मौजूदा स्थिति में बढ़े हुए जलस्तर के चलते खेतों से पशुओं के लिए चारा लाने में भी काफी दिक्कत हो रही है. फसल जलमग्न हो चुकी हैं जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैI





























