हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के अंतर्गत यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थापित एक फैक्ट्री से बदमाश दीवार तोड़ कर करीब 20 लाख रुपए मूल्य का तांबें का स्क्रैप चोरी कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में बंसल एंटरप्राईजेस नाम से एक फैक्ट्री है विगत दिनों बदमाश फैक्ट्री की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गए और करीब 20 लाख रुपए मूल्य का तांबे का 25 कुंटल स्क्रेप चोरी कर ले गए। इस सिलसिले में फैक्ट्री मालिक मनोज कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि 25 कुंटल स्क्रैप ले जाने के लिए चोरों ने किसी वाहन का इस्तेमाल किया है।
एक अप्रैल से पहले खरीद लें हीरो की बाइक, स्कूटी, होंगे कई फायदे
























