👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव करनपुर जट में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गांव करनपुर जट में दर्शन उर्फ मोंटी दुकान करता है। गांव की ही एक बालिका दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी कि आरोपी दर्शन बालिका को बहकाकर दुकान में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। बालिका ने दुकानदार की हरकतों से परिवारजनों को अवगत कराया। पीड़िता की मां ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























