👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/पुलकित (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गाय वाले मंदिर के सामने सवारियों को लेकर दो बस कंडक्टरों में कहासुनी हो गई जो हाथापाई में तब्दील हो गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी बस से ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों को संभालते हुए बस को साइड कराया और जाम खुलवाया।
मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब दो बसों के परिचालकों में सवारियों को लेकर हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। सड़क पर खड़ी बस के चलते चौराहे तक जाम लग गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अलग कर जाम खुलवाया। बस देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























