हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडालिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई. वहीं एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
आपको बता दें कि 18 वर्षीय नासिर निवासी इंडरा गांव जनपद रामपुर बुधवार की रात को अपने साथी फरमान निवासी काशीपुर जनपद रामपुर के साथ सवार होकर करीब 1:00 बजे दिल्ली जा रहा था. जैसे ही वह खुड़लिया के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से स्कूटी टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि नासिर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व अध्यक्ष मालती भारती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं



























