हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर बस अड्डे के पास गुरुवार की रात को एक बाइक और स्कूटी की भिड़ंत ही गई। हादसे में बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया जबकि उसकी बाइक का अगला हिस्सा स्कूटी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। आपसी समझौते के बाद मामला रफा-दफा हो गया।
मामला गुरुवार की रात का है जब मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास एक बाइक सवार तेज गति से गुरुद्वारे की ओर से आवास विकास कॉलोनी की ओर जा रहा था। वहीं रोडवेज बस अड्डे से एक नाबालिक स्कूटी सवार रॉन्ग साइड स्कूटी लेकर खड़ा था। रात का समय और स्कूटी की लाइट बंद होने के चलते बाइक सवार स्कूटी को देख नहीं पाया जिससे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के दौरान काफी तेज आवाज हुई जिससे मौके पर राहगीर इकट्ठा हो गए। राहगीरों की मदद से स्कूटी सवार और बाइक सवार को सड़क के किनारे किया गया जहां बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि ग्लैमर बाइक का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया वहीं स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया लेकिन स्कूटी के अगले पहिए के मडगार्ड का थोड़ा हिस्सा डैमेज हो गया। आपसी समझौते के बाद मामला वहीं पर खत्म हो गया।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509

































