हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अत्यधिक बारिश के चलते कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के छात्रों की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में बीएसए हापुड़ अर्चना गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं। कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के स्कूल अब सीधे सोमवार को खुलेंगे।
दरअसल जनपद हापुड़ में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने निजी और सरकारी स्कूलों को आदेश जारी करते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की छुट्टी की घोषणा की है। जिले में हो रही भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संभावना है कि शनिवार को भी जनपद में बारिश हो सकती है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























