👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद हापुड़ के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 22 जुलाई से 26 जुलाई तक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं. शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक सभी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है. बता दें कि 26 जुलाई को शिवरात्रि है ऐसे में भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक होगा जिसके लिए शिव भक्तों का आगमन शुरू हो गया है. इस कारण जिले के सभी परिषदीय/ माध्यमिक/ मान्यता प्राप्त/ समस्त बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में 22 जुलाई से 26 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है.






























