हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया गणतंत्र दिवस










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), हापुड़ में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर “हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन” ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने करते हुए समस्त दवा विक्रेताओं और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि सभी दवा विक्रेता नियमानुसार ही दवाइयों का व्यवसाय करें और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने की शपथ लें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक “हेमेंद्र चौधरी” ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी दवा विक्रेता उच्च गुणवत्ता की औषधियों की बिक्री करें।

तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर देश की शान तिरंगे ध्वज को सलामी दी गई। उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं का महामंत्री विकास गर्ग ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संजय कुमार अग्रवाल, साधु सिंह, विनीत जिंदल, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण गोयल, अंकुर अग्रवाल, सुशील शर्मा, राजीव डंग, इकबाल सिंह, नीरज डाबरा, बोबिंद्र त्यागी, दीपक त्यागी, हरीश मित्तल, मोहन सेठी, रजत साहनी, पवन गोयल, राजीव ग्रोवर, गौरव गर्ग, अमित कुमार गोयल, अश्वनी वर्मा, अरुण सचदेवा, नवीन जैन, दीपेश सिंघल, विशाल चुग, अनिल रुहेला, सचिन कुमार, पवन पाल, लईक अहमद, गोपाल अग्रवाल, अरुण चौधरी, कमल चुग, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, हरिओम चुग, निखिल अग्रवाल, मनोज सूरी आदि उपस्थित रहे।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!